Nawanshahr Murder:
नवांशहर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। तलाकशुदा महिला के प्रेमी पर उसकी बेटी की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद करके खुरालगढ़ के नजदीक जंगलों में फेंकने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, नवांशहर में किराये के मकान में रह रही महिला की बेटी की उसके प्रेमी द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक अटैची (सूटकेस) में बंद कर खुरालगढ़ के नजदीक जंगलों में फेंक दिया।
तलाकशुदा महिला का प्रेमी पर आरोप
इस बारे में सूचना मिलते ही नवांशहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद आज आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया। इस संबंध में नवांशहर के एसएचओ अवतार सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने मामले पर अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने पुष्टि की कि घटना हुई है और आरोपी युवक, जो तलाकशुदा महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में विस्तृत खुलासा जिला पुलिस प्रमुख (एसएसपी) द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



