Himachal Earthquake: भूकम्प से कांपा हिमाचल, चम्बा रहा केंद्र, जानिए कितनी रही तीव्रत?

Himachal Earthquake: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजकर 4 मिनट पर कुछ सेकंड के लिए धरती कांपी तो कई लोगों की रात अचानक बेचैनी…

Himachal Earthquake: हिमाचल में भूकम्प के झटके, चम्बा रहा केंद्र, 5 की तीव्रता, शिमला तक हिली धरती

Himachal Earthquake:

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजकर 4 मिनट पर कुछ सेकंड के लिए धरती कांपी तो कई लोगों की रात अचानक बेचैनी में बदल गई। शिमला से लेकर कुल्लू, चम्बा और हमीरपुर तक लोगों ने भूकम्प के झटके महसूस किए। कई जगह लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकम्प की तीव्रता 5 दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 5 दर्ज की गई। इसका केंद्र चम्बा जिले में 32.28 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.43 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था, जबकि इसकी गहराई जमीन से केवल पांच किलोमीटर नीचे मापी गई। कम गहराई वाले भूकम्प अक्सर अधिक स्पष्ट रूप से महसूस किए जाते हैं और यही वजह रही कि रात के सन्नाटे में इन झटकों ने लोगों का ध्यान तुरंत खींच लिया।

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar Chitta: जालंधर में नशे के लिए इंसानियत की सारी हदें की पार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *