Amritsar Operation Blue Star Anniversary:
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी और घल्लूघारा दिवस को देखते हुए अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इसके तहत पंजाब पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स ने दुर्गियाना मंदिर के बाहर फ़्लैग मार्च किया। इसका मकसद लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। DCP विजय आलम सिंह ने कहा कि, अमृतसर पुलिस के साथ-साथ दूसरे ज़िलों से बुलाई गई है। अतिरिक्त फ़ोर्स और पैरामिलिट्री फ़ोर्स की टुकड़ियों को भी तैनात (Amritsar Operation Blue Star Anniversary) किया गया है। दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर और अन्य संवेदनशील जगहों पर ITBP, BSF और पंजाब पुलिस के जवान चौबीसों घंटे ड्यूटी पर हैं।
धमकी के मामले पर भी गंभीरता
DCP ने आगे कहा कि, दुर्गियाना मंदिर समेत पंजाब के पांच मंदिरों को मिली धमकी के मामले को भी गंभीरता से लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी भेजने वालों तक पहुंचने के लिए तकनीकी और अन्य मदद ले रही है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में नाकेबंदी, गाड़ियों की चेकिंग, पेट्रोलिंग और PCR टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है। मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस संदिग्ध लोगों पर नज़र रख रही है और ज़रूरत पड़ने पर उनकी तलाशी भी ली जा रही है। DCP ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा ले रहे हैं और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफ़वाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana Missing Girls: पंजाब के लुधियाना में 9 लड़कियों संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



