Dharmshala PBKS vs DC IPL 2026:
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में प्लेऑफ में बने रहने की लड़ाई लड़ेंगे पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली (DC) के करो या मरो मुकाबला धर्मशाला में होने वाला है। सोमवार को PBKS और DC के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। पंजाब की टीम फिलहाल 10 मैचों में छह जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 11 मैचों में केवल चार जीत के साथ आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही है।
पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार
धर्मशाला की पिच की बात करें तो आमतौर पर तेज गेंदबाजों को मदद देती है। ऊंचाई और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर भी बनते हैं। शाम के समय ओस एक बड़ा फैक्टर हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। आईपीएल मुकाबलों की बात करें, तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैचों में पंजाब किंग्स ने 19 और दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैच जीते हैं। इस सीजन की पिछली भिड़ंत में भी पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया था। मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है।
दोनों टीमें पिछले मैच हारकर पंहुची धर्मशाला
दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच हारकर धर्मशाला पंहुची हैं। दिल्ली कैपिटल्स को बीते शुक्रवार को हुए मुकाबले में उनके ही घर पर कोलकाता नाइट राइडर्ज की टीम ने आठ विकेट से बड़ी मात दी है। ऐसे में अब उनका आत्मविश्वास जरूरी डगमगाया है। हालांकि पंजाब की भी हालत कुछ ऐसी ही है। टूर्नामेंट के शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले छह मैच जीतने वाली पंजाब की टीम पिछले लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में वह भी धर्मशाला के इस मुकाबले में अपनी जीत का सिलसिला दोबारा शुरू करना चाहेगी। पंजाब यहां तीन मुकाबले खेलने वाली है और वह चाहेगी की सभी मैच जीतकर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाया जाए।
अन्य ख़बरें जानें-
Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में चरमपंथी हमला
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



