Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में चरमपंथी हमला, 15 पुलिसकर्मियों की मौत, जानिए कैसे हुआ विस्फोट?

Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Suicide Attack: पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के बन्नू ज़िले में एक पुलिस चौकी पर चरमपंथी हमला हुआ. इस हमले में मारे गए…

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में चरमपंथी हमला, 15 पुलिसकर्मियों की मौत, जानिए कैसे हुआ विस्फोट?

Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Suicide Attack:

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के बन्नू ज़िले में एक पुलिस चौकी पर चरमपंथी हमला हुआ. इस हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों की संख्या 3 से बढ़कर 15 हो गई है. बन्नू मेडिकल एंड टीचिंग इंस्टीट्यूट के प्रवक्ता नोमान ख़ान के अनुसार, मरने वाले सभी 15 लोग पुलिसकर्मी थे. अन्य तीन घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है. सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि, धमाके के बाद पुलिसकर्मी मदद के लिए मौक़े पर पहुँचे तो उन पर भी घात लगाकर हमला किया गया.

पुलिस चौकी से विस्फोटकों से भरी गाड़ी टकराई

बन्नू रेंज पुलिस अधिकारी सज्जाद ख़ान के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि मलबे से 12 पुलिसकर्मियों के शव निकाले गए. इसमें से तीन कर्मियों को मलबे से ज़िंदा बाहर निकाला गया. सूचना के अनुसार बन्नू शहर के बाहरी इलाक़े में बनी एक पुलिस चौकी से विस्फोटकों से भरी गाड़ी टकराई थी. एक सुरक्षा अधिकारी ने तक दावा किया कि धमाके के बाद चरमपंथी चौकी के अंदर घुसे और पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की.

अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि, आतंकियों ने पहले विस्फोटक से भरी कार से चौकी पर हमला किया. इसके बाद अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी भी की. अन्य सुरक्षा बलों को मदद के लिए भेजा गया. लेकिन आतंकियों ने उन पर भी घात लगाकर हमला किया और कुछ हताहत भी हुए. इस हमले की ज़िम्मेदारी इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन नाम के चरमपंथी संगठन ने ली है.

अन्य ख़बरें जानें-

Panipat Harassment: पानीपत में बहु- बेटे से तंग आकर माता-पिता ने उठाया खौफनाक कदम

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *