Sonipat: सोनीपत में हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर और ड्राइवर की दबंगई, ई-रिक्शा चालक को सरेआम पीटाने का वीडियो वायरल

Sonipat Haryana Roadways Conductor- Driver Assault: सोनीपत में हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर और ड्राइवर की दबंगई का वीडियो सामने आया है, जहां एक ई-रिक्शा चालक को…

Sonipat Haryana Roadways Conductor- Driver Assault

Sonipat Haryana Roadways Conductor- Driver Assault:

सोनीपत में हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर और ड्राइवर की दबंगई का वीडियो सामने आया है, जहां एक ई-रिक्शा चालक को सरेआम पीटा गया। थप्पड़ों और घूंसे बरसाते हुए उसे जबरन बस में डालने की कोशिश की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सोनीपत के गांधी चौक पर यह घटना हुई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

ई-रिक्शा चालक के साथ हाथापाई

शनिवार सुबह करीब 11 बजे पानीपत से आई रोडवेज बस जब सोनीपत के गांधी चौक पर पहुंची, तो एक ई-रिक्शा बस के आगे खड़ा हो गया। आरोप है कि इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बस कर्मचारियों ने कई बार रिक्शा हटाने को कहा, लेकिन बात बढ़ती चली गई। कंडक्टर का दावा है कि ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में था और गाली-गलौज कर रहा था। यही नहीं, उसने कथित तौर पर लोहे की रॉड निकालकर हमला करने की भी कोशिश की। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

कंडक्टर ने ई-रिक्शा चालक की गर्दन पकड़कर मारा थप्पड़

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बस ड्राइवर और कंडक्टर मिलकर ई-रिक्शा चालक को जबरन बस में चढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। कंडक्टर उसकी गर्दन पकड़कर लगातार थप्पड़ मारता है, जबकि ड्राइवर उसका पैर पकड़कर खींचता नजर आता है। खुद को बचाने के लिए रिक्शा चालक जमीन पर गिर जाता है, लेकिन मारपीट जारी रहती है। रोडवेज प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। जीएम संजय कुमार का कहना है कि अगर ऐसी घटना हुई है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थी और कर्मचारियों को कानून का पालन करना चाहिए।

अन्य ख़बरें जानें-

Karnal Murder: करनाल में 25 वर्षीय युवक की तीन गोली मारकर हत्या, रंजिश से जुड़ा मामला

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *