Karnal Murder:
करनाल के गांव गोंदर में शनिवार रात के समय 25 वर्षीय युवक की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक हत्या के मामले में जेल में था और अभी जमानत पर जेल से बाहर आया था इसलिए मामले को पुरानी रंजिश से जोड़ा जा रहा है। सूचना मिलते ही एसपी नरेंद्र बिजारणिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चार गोलियों चलाई थी।
गोंदर गांव निवासी सूरज शाम को बाइक पर सवार होकर दूसरे मोहल्ले में जा रहा था। वहां तंग गली से जब वह गुजरने लगा तो किसी ने पीछे से पहले उसकी कमर पर ईंट मारी जिससे वह रुक गया। फिर बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक गली में सामने से आया और दूसरा गली में पीछे से आया। इसके बाद चार गोलियां सूरज पर चलाई जिसमें से एक गोली सूरज के सिर पर लगी, दूसरी छाती के समीप व तीसरी कंधे पर लगी, एक गोली दीवार पर लगी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। एक बदमाश ने मुंह ढका हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सब को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है और जांच के बाद पता लगेगा कि पूरा मामला क्या है।
अन्य ख़बरें जानें-
Kapurthala Fugitive: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में फरार आरोपी पकड़ा
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



