Bihar New CM: बिहार के सिएम नितिश की अंतिम कैबिनेट बैठक, आज नए सिएम का होगा एलान, जानिए कौन है संंभावित चेहरे?

Bihar New CM: बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल 15 अप्रैल को सुबह कल 11 बजे लोक भवन में होने वाला है।…

Bihar New CM: बिहार के सिएम नितिश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक, आज सिएम का होगा एलान, जानिए कौन है संंभावित चेहरे?

Bihar New CM:

बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल 15 अप्रैल को सुबह कल 11 बजे लोक भवन में होने वाला है। केवल 3 लोग जिनमें मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री ही इसमें शपथ लेंगे। इसके लिए लोकभवन को सजाने का आदेश जारी हो गया है। वंही नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगें। दोपहर करीब सवा 3 बजे वे इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। इससे पहले उन्होंने बिहार के सिएम के तौर पर आखिरी कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लिया। भाजपा पहली बार बिहार में अपना सीएम बनाने जा रही है।

आज नितिश की आखिरी कैबिनेट बैठक

संभावित इस्तीफे पर राज्य मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि आज आखिरी कैबिनेट बैठक है। यह अच्छा नहीं लग रहा है। उनके साथ काम करते हुए हमने बहुत कुछ सीखा है। आज शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक

नीतीश कुमार के राज्यपाल इस्तीफा के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति बनाने के बाद जदयू सहित एनडीए के बाकी सहयोगी दलों को अपने विधायकों के समर्थन पत्र के साथ जुटना है। शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। राज्यपाल नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण का समय दे सकें।

संभावित चेहरे

बिहार के सियासी सूत्रों के अनुसार, नए मुख्यमंत्री तौर सम्राट चौधरी का नाम फाइनल है। सियासी गलियारों में शुरू से इन नाम की चर्चा थी और आज भी सभी ओर से सम्राट के ही मुख्यमंत्री बनने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बिहार के उपमुख्यमंत्री के लिए निशांत कुमार और विजय चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। निशांत कुमार का नाम शुरू से ही बतौर उपमुख्यमंत्री चर्चा में था, लेकिन विजय सिन्हा को विजय चौधरी से रिप्लेस करना शॉकिंग है।

अन्य ख़बरें जानें-

Barnala:  बरनाला में सरपंच के बेटे की थार का कहर

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *