Amritsar Illegal Arms Smuggling Crackdown:
अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से जुड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में सक्रिय तस्करों के संपर्क में थे और वहीं से हथियारों की खेप मंगवाई जाती थी। इन हथियारों को पंजाब के अलग-अलग इलाकों में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा था। पुलिस को संदेह है कि यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और इसकी पहुंच अन्य जिलों तक भी हो सकती है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मामले में थाना कैंटोनमेंट में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, हथियारों की सप्लाई की पूरी कड़ी को ट्रेस किया जा रहा है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्ती से निपटा जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Bihar New CM: बिहार के सिएम नितिश की अंतिम कैबिनेट बैठक
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



