Abohar Arrested: अबोहर में नशीली गोलियां के साथ एक महिला और युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज

Abohar Arrest: अबोहर की पुलिस ने कल रात अबोहर फाजिल्का रोड पर तिकोणी चौक के पास नाकाबंदी के दौरान एक महिला व युवक को नशीली…

Abohar Arrested: अबोहर में नशीली गोलियां के साथ एक महिला और युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज

Abohar Arrest:

अबोहर की पुलिस ने कल रात अबोहर फाजिल्का रोड पर तिकोणी चौक के पास नाकाबंदी के दौरान एक महिला व युवक को नशीली गोंलियों के साथ काबू किया। उनका आज अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ करेगी।

थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार मोहन लाल कल रात को तिकोणी चौक बाईपास के निकट, एक महिला व युवक की तलाशी में उनके पास से 40 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपियों की पहचान परमजीत कौर पत्नी जंगीर सिंह निवासी इन्द्रा नगरी गली नंबर 5 व शेर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी इन्द्रा नगरी गली नंबर 6 अबोहर के तौर पर हुई है।

पुलिस ने दोनों को काबू कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 22, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को इन दोंनों के बारे में पहले से इनपुट मिल रहे थे कि यह लोग नशीली गोलियां मोहल्ले में जाकर युवाओं को बेचते हैं। अब पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी। उन्होंनें बताया कि महिला पर लडाई झगडे के पहले से कई केस दर्ज हैं, जबकि युवक के बारे में जांच जारी है।

अन्य ख़बरें जानें-

Kurukshetra Fire: कुरुक्षेत्र में गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *