Punjab Weather Update Today:
उत्तर भारत के साथ पंजाब में मौसम ने बीते दिन से ही खतरनाक रुख अपना लिया है। तेज बारिश और गरज-चमक का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में बड़ी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान सुनाम, संगरूर, मलेरकोटला, मूनक, पातड़ां, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खरड़ और समराला आदि क्षेत्रों में तूफान-बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है। मंगलवार को रात को हुई बरसात ने गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंताएं बढ़ा दीं।
Punjab Weather Update Today:
प्रदेश के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने खेतों व मंडियों में रखी सरसों व गेहूं की फसल को भिगो दिया। अभी अधिकतर फसल कटने के लिए तैयार खेतों में ही पड़ी है। फाजिल्का में अकेले 40 हजार एकड़ फसल के प्रभावित होने का अनुमान है।
22 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक आज कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ होने के आसार हैं। अगले 48 घंटों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जबकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 5 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि वीरवार से मौसम फिर शुष्क होने की संभावना है।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Weather Update: हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



