Iran Israel US Conflict Updates:
अमेरिका और ईरान जारी युद्ध के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर हो गया है। इजरायल ने भी सीजफायर पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने दोनों पक्षों में मध्यस्थता करने की जिम्मेदारी ली है, यानी दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत जारी रहेगी, जो 10 अप्रैल से इस्लामाबाद में शुरू होगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही युद्धविराम की घोषणा कर दी।
ईरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव
ट्रंप के पोस्ट के बाद ईरान के सुप्रीम नेशनल काउंसिल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दुश्मन ने ईरानी के खिलाफ अपनी अन्यायपूर्ण, अवैध और आपराधिक जंग में ऐतिहासिक और करारी हार झेली है। अमेरिका को ईरान के 10-सूत्री प्रस्ताव को मानने पर मजबूर होना पड़ा। ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को 10 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा।
1. अहिंसा के प्रति प्रतिबद्धता
2. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण
3. यूरेनियम संवर्धन की स्वीकृति
4. सभी प्राथमिक प्रतिबंधों को हटाना
5. सभी द्वितीयक प्रतिबंधों को हटाना
6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
7. बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
8. ईरान को हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान
9. मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सेना की वापसी
10. लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सभी मोर्चों पर युद्ध विराम
खाड़ी देशों में अलर्ट सायरन
पश्चिम एशिया में सीजफायर के एलान के बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के एलान के कुछ ही घंटों बाद खाड़ी देशों में अलर्ट सायरन बजने लगे, जिससे साफ हो गया कि जंग का खतरा अभी टला नहीं है। सीजफायर के बावजूद कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर जैसे देशों में अचानक सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। कई जगहों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की आशंका के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। इजरायल की सेना ने भी दावा किया कि ईरान की ओर से मिसाइलें दागी गई हैं, जिससे तनाव और बढ़ गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम का रुख खराब, किसानों की बढ़ी चिंता
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



