HImachal Weather Update: हिमाचल के चार जिलों में मौसम का यैलो अलर्ट, 20 व 24 अप्रैल को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और…

HImachal Weather Update: हिमाचल के चार जिलों में मौसम का यैलो अलर्ट, 20 व 24 अप्रैल को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा राज्य में 18 अप्रैल तक सामान्य से 46 फीसदी ज्यादा बारिश हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज के बीच अप्रैल माह में अभी तक सामान्य से 46 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पहली से 18 अप्रैल की अवधि के लिए 41.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया। लेकिन वास्तव में 60.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 431, चंबा 40, हमीरपुर 152, कांगड़ा 127, कुल्लू 23, मंडी 159, मंडी 155, सिरमौर 173, सोलन 279 व ऊना में 156 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 अप्रैल को कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 20 व 24 अप्रैल को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के बाकि दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। शिमला सहित अन्य भागों में शनिवार को मौसम साफ बना रहा। उधर, राज्य के कम ऊंचाई वाले व मैदानी क्षेत्रों में पारा चढऩे लगा है। राज्य में शानिवार केा कई भागो में खिली धूप के चलते राज्य में न्यनत्तम तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस का उछाल आया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Weather Update Punjab: पंजाब में तापमान में बढोतरी, आने वाले दिनों के लिए विभाग ने जारी किया अलर्ट?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *