Punjab Weather Update Today:
पंजाब में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम बदलने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार, पंजाब के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पंजाब में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर में मौसम का मिजाज अन्य क्षेत्रों से थोड़ा अलग है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और नवांशहर जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बिजली गिरने और 30 से 40 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, 18 अप्रैल के बाद आने वाले 4 दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। 19, 20, 21 और 22 अप्रैल को पूरे पंजाब में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और मौसम ज़्यादातर साफ रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को पड़ रही गर्मी को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी है। यहां आपको यह भी बता दें कि आने वाले दिनों में जहां लू चलेगी, वहीं तापमान भी बढ़ेगा।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



