Himachal Weather Update Today:
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच मंगलवार को रोहतांग दर्रे सहित भरमौर और पांगी की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल बरसे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में मंगलवार को सोमवार के मुकाबले सात से आठ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला के कई क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में नौ अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। दस अप्रैल को धूप खिलने की संभावना है। 11 से 13 तक फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जगह बारिश, बर्फबारी और (Himachal Weather Update Today) अंधड़ के आसार हैं।
हिमाचल में 1,226.75 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में एक से सात अप्रैल के दौरान सामान्य से 82 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। आंधी, ओलावृष्टि और बेमौसमी वर्षा से हिमाचल में 1,226.75 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुई हैं। इसके कारण लगभग 1.49 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कृषि विभाग द्वारा करवाए आकलन में यह सामने आया है। कृषि विभाग ने रिपोर्ट को सरकार को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है।
सड़क की बहाली का कार्य शुरू
मंगलवार दोपहर बाद 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बीआरओ ने ग्रांफू-काजा सड़क की बहाली का कार्य शुरू किया हुआ है। वाहन मंगलवार को अटल टनल रोहतांग से कोकसर पहुंचे। जिला चंबा में भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में 7 से लेकर 17 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। वहीं, निचले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम के बदले मिजाज ने ठंड बढ़ा दी है।
अन्य ख़बरें जानें-
गैंगस्टरों ते वार का 77वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 501 स्थानों पर छापेमारी; 202 गिरफ्तार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



