Weather Update: आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, 7 और 8 अप्रैल को हल्की सा मध्यम बारिश की संभावना, जानिए पंजाब में कैसा रहेगा आज मौसम?

Weather Update: उत्तर भारत समेत पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत सुबह से बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि…

Weather Update: आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, 7 और 8 अप्रैल को हल्की सा मध्यम बारिश की संभावना, जानिए पंजाब में कैसा रहेगा आज मौसम?

Weather Update:

उत्तर भारत समेत पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत सुबह से बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक, 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Weather Update Punjab

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को पंजाब के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर वर्षा के बीच ओलावृष्टि हो सकती है। जिसे लेकर विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद नौ अप्रैल से मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को कैसा रहा मौसम

सोमवार को भी पंजाब के कई जिलों में जहां बादल छाएं रहे, वहीं कई जिलों में दिनभर तीखी धूप रही। जबकि फाजिल्का व चंडीगढ़ में वर्षा हुई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार फाजिल्का में 12.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ में 1.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। जिसके चलते दिन में गर्मी रही और तापमान बढ़ा। बठिंडा में दिन का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला में 32.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 31.6 डिग्री सेल्सियस, मोहाली में 31.4 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 31.3 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *