Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता: हिमालयी क्षेत्र से मैदानों तक मौसम खराब, जानिए हिमाचल के किन छह जिलों के लिए जारी किया अलर्ट?

Weather Update Today: उत्तर-पश्चिम में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम के तेबर बदले नज़र आ रहे है। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र…

Himachal Weather Update: हिमाचल में मौसम फिर बढ़ाएगा किसान- बागवानों की टेंशन, 16 से बदलेगा मौसम, जानिए कब से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Weather Update Today:

उत्तर-पश्चिम में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम के तेबर बदले नज़र आ रहे है। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पूर्वी हिस्से तक हल्की से मध्यम बारिश हुई और ऊंची चोटियों में भारी हिमपात भी दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे और तेज हवाएं चलीं। उत्तर के पहाड़ी इलाकों और उससे सटे मैदानी क्षेत्रों में 10 अप्रैल तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।

लगातार तीन दिन बरसेंगे बादल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय पाकिस्तान और पंजाब के आसपास ऊपरी वायुमंडल में मौजूद है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में चक्रवाती हवाएं चल रही हैं जिससे वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिन बादल बरसेंगे। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आज से लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी होगी।

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल में आने वाले दो दिन मौसम अधिक खराब रहने वाला है। इस दौरान भारी वर्षा, ओलावृष्टि, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। आज छह जिलों शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा में आरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 अप्रैल को मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। इस दिन छह जिलों सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में फिर आरेंज अलर्ट रहेगा। जबकि हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और चंबा में येलो अलर्ट रहेगा। 9 अप्रैल को भी मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में यलो अलर्ट जारी रहेगा।

सोमवार को हिमाचल के मौसम का हाल

कुल्लू में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई और राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। दोपहर बाद कुल्लू में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। लाहौल में हिमखंड गिरने के खतरे को लेकर प्रशासन ने एहतियात बरतने को कहा है। सोमवार को लाहौल के थेतुप कुरकुर (महाल बोक) में दोपहर बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने से पर्यटक दंपती घायल हुआ है। इसी के साथ मध्य और पूर्वी भारत के ऊपर लगभग 80 समुद्री मील की गति से बह रही ठंडी हवाएं इन सभी प्रणालियों को और मजबूत कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

CM Mann accelerates Punjab’s transport transformation, flags off 250 new buses for PRTC 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *