दिल्ली, 12 अगस्त
देश के कईं हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय हैं।
MP में भारी बारिश का दौर जारी
मध्यप्रदेश में मानसून सीजन सक्रिय है। मौसम विभाग ने रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भोपाल में तीसरे दिन भी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में ऑरेंज और येलो अलर्ट
राजस्थान में भी भारी बारिश का दौर जारी है। बुधवार को पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। लगातार जारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
मुंबई में लैंडस्लाइड,4 लोगों की मौत
मुंबई के कुर्ला इलाके में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटना सामने आई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
UP के 16 गांवों में बाढ़ का अलर्ट
UP में भी बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।मौसम विभाग द्वारा 28 जिलों में बारिश और 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बारिश के कारण प्रदेश की 10 नदियां उफान पर हैं।वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं और सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते भी पानी में डूब गए हैं।
छत्तीसगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।
अन्य खबरें जानें-


