Purvanchal Express in Lucknow Bus Accident:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में बड़ा हादसा सामने आया है। जौखंडी गांव में सोमवार शाम 4:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई।
घटना में सात लोगों की मौत की सूचना है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी से तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस के मुताबिक कई लोगों को भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा गोसाईगंज के खेमा खेड़ा गांव के पास हुआ। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। लोगों ने बताया कि ड्राइवर को नींद आ जाने से हादसा हुआ है।



