Chandigarh Unidentified Body: चंडीगढ़ में 75 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पहचान के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में फोटो जारी

Chandigarh Unidentified Body; चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल…

Chandigarh Unidentified Body: चंडीगढ़ में 75 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पहचान के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में फोटो जारी

Chandigarh Unidentified Body;

चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति को GMCH सेक्टर-32, चंडीगढ़ में मृत अवस्था में घोषित किया गया. इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया.

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले में दर्ज जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति को पहले मौली जागरण कॉम्प्लेक्स स्थित H.No. 3315 के पास बेहोशी की हालत में पाया गया था और उसे GMCH-32 में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान 15 अप्रैल 2026 को दोपहर 03:15 बजे उसकी मृत्यु हो गई.

मामले की जांच के लिए ASI मनजीत सिंह (3662/CP) को भेजा गया. पुलिस ने शव का निरीक्षण कर फोटोग्राफी करवाई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल शव को मोर्चरी T-10 में रखा गया है.

मृतक का विवरण

  • लिंग: पुरुष
  • आयु: लगभग 75 वर्ष
  • कद: लगभग 5 फीट 5 इंच
  • रंग: अज्ञात/सांवला
  • विशेष पहचान: सिर पर चोट का निशान
  • कपड़े: नीले रंग का एप्रन

यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह थाना मनीमाजरा, चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क कर सकता है.

संपर्क नंबर:
0172-2751033
9779580951

अन्य ख़बरें जानें

Punjab Tax Department Busts Major Fake Billing Racket; Arrests Ludhiana Based Firm Director: Harpal Singh Cheema

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *