Chandigarh Unidentified Body:
चंडीगढ़ के मौली जागरण थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति के मृत मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति को GMCH सेक्टर-32, चंडीगढ़ में मृत अवस्था में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया. इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया.
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले की सूचना अस्पताल से टेलीफोन के माध्यम से थाना मौली जागरण को दी गई, जिसके बाद जांच अधिकारी ASI सुखदेव सिंह (339/CP) को मौके पर भेजा गया.
मृतक का विवरण
- लिंग: पुरुष
- आयु: लगभग 40 वर्ष
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत थाना मौली जागरण, चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क करे.
संपर्क नंबर
- 0172-2751033
- 9779580951
अन्य ख़बरें जानें
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



