Chandigarh Missing:
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, 05 मई 2026 को दीपक कुमार, निवासी गांव झामपुर, मोहाली (पंजाब) ने थाना इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई बाबलू कुमार पिछले कई दिनों से लापता है.
शिकायतकर्ता के अनुसार, 22 वर्षीय बाबलू कुमार निवासी मकान नंबर 275, गांव झामपुर, मोहाली, पंजाब, 29 अप्रैल 2026 से प्लॉट नंबर 25, इंडस्ट्रियल एरिया, चंडीगढ़ से लापता है. परिवार और पुलिस द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.
लापता युवक का विवरण
नाम: बाबलू कुमार
धर्म: हिंदू
आयु: 22 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट 4 इंच
रंग: सांवला
कपड़े: गुलाबी शर्ट और आसमानी नीली पैंट
बालों का रंग: काला
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बाबलू कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत थाना इंडस्ट्रियल एरिया, चंडीगढ़ पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करे.
अन्य ख़बरें जानें-
Haryana Municipal Election Result: सोनीपत MC चुनाव का पहला नतीजा
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



