Haryana Municipal Corporation Elections Result 2026:
हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती जारी है. हरियाणा में 10 मई को निकाय चुनाव कराए गए थे. इनमें सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद तथा धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिका में मतदान हुआ था. इसके अलाव कई नगर निकाय क्षेत्रों में वार्ड के उपचुनाव भी कराए गए.
बीजेपी के लिए खुशखबरी
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी के लिए खुशखबरी है. अंबाला और सोनीपत में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. दोनों नगर निगमों में पार्टी ने अब तक बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस अंबाला में सिर्फ एक सीट जीत सकी वहीं सोनीपत में भी हालत ऐसी ही है. राजीव जैन दूसरी बार सोनीपत मेयर चुनाव जीत गए हैं. अंबाला और सोनीपत नगर निगम पर भाजपा का कब्जा कर लिया है.
23 वर्षिय निर्दलीय की जीत
हिसार में उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन के चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी 23 वर्ष की रीमा सोनी ने जीत हासिल की है. वह बिलकुल नया चेहरा थी और उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी और पूर्व चेयरमैन निवास गोयल की बहू निकिता गोयल को मात दी. करीब 2806 वोटों के अंतर से रीमा की जीत हुई है.

रीमा सोनी के समर्थन में कांग्रेस के उकलाना से विधायक नरेश सेलवाल लगातार प्रचार कर रहे थे. जबकि भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों ने प्रचार किया था, लेकिन उसे जीत नहीं मिल सकी.
जानिए कुछ वार्ड़ों के रिजल्ट
वार्ड 1: भाजपा की परमजीत कौर लीड कर रही हैं और 3329 वोटों के साथ आगे हैं और उन्हें 1978 वोटों की बढ़त.
वार्ड 2: भाजपा की चारू चौधरी को अब तक 2441 वोट मिले. 1554 वोटों की लीड.
वार्ड 3: भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 931 वोटों से लीड कर रहे हैं.
वार्ड 4: भाजपा के हितेश भारत 1878 वोटों से आगे.
वार्ड 5: भाजपा के जय कुमार कौशिक को 1255 वोटों की बढ़त.
वार्ड 6: भाजपा के पंकज गुप्ता 892 वोटों से आगे.
वार्ड 7: निर्दलीय प्रेम कुमार मात्र 129 वोटों से आगे.
वार्ड 8: भाजपा के राज कुमार जैन को 948 वोटों की बढ़त.
वार्ड 9: भाजपा के हरेंद्र मलिक को 1623 की लीड.
वार्ड 10: इनेलो के अंकुश कुमार 152 वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं.
अन्य ख़बरें जानें-
Haryana 12th Board Topper: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में छाई रेवाड़ी की बेटी दीपिका
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



