Faridabad में वोल्वो बस से 250 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार ले जाने की थी तैयारी, जांच में जुटी पुलिस

फरीदाबाद, 6 अक्टूबर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए वोल्वो बस से अंग्रेजी शराब की करीब 250…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 6 अक्टूबर

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए वोल्वो बस से अंग्रेजी शराब की करीब 250 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। शराब को फरीदाबाद से बिहार ले जाया जा रहा था।

ड्राइवर-कंडक्टर दोनों गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि शराब की पेटियां फरीदाबाद के सेक्टर-58 स्थित शराब ठेके से बस में लोड की गई थीं। इसके बाद इन्हें वोल्वो बस के जरिए बिहार ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार शराब तस्करी के लिए इस बार अलग तरीका अपनाया गया था। सामान्य वाहनों के बजाय वोल्वो बस का इस्तेमाल कर शराब को दूसरे राज्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।

शराब खेप किसके निर्देश पर जांच तेज

मामले में पुलिस अब शराब के ठेका संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। ठेका संचालक को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पुलिस के मुताबिक नोटिस के बावजूद वह अभी तक जांच में शामिल नहीं हुआ है।क्राइम ब्रांच बरामद शराब के स्रोत, उसे बिहार भेजने वाले नेटवर्क और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप को ठेके से किसके निर्देश पर और किस उद्देश्य से बस में लोड किया गया था।

अन्य खबरें जानें-

Nursing staff strike continues in Panchkula : ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध, मरीज परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *