Yamunanagar में एंटी नारकोटिक सेल को बड़ी कामयाबी, 60 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

यमुनानगर,  6 अक्टूबर यमुनानगर का एंटी नारकोटिक सेल पिछले कुछ दिनों से लगातार नशा तस्करों पर नकेल कसने को लेकर कामयाब हो रहा है और…

यमुनानगर

यमुनानगर,  6 अक्टूबर

यमुनानगर का एंटी नारकोटिक सेल पिछले कुछ दिनों से लगातार नशा तस्करों पर नकेल कसने को लेकर कामयाब हो रहा है और आज भी टीम के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के समीप ग्रीन पार्क में एक युवक हेरोइन सप्लाई के लिए पहुंचा है। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस को उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़ा गया युवक पानीपत का रहने वाला है और यमुनानगर में वह हेरोइन सप्लाई के लिए पहुंचा था।

आरोपी से 60 लाख की हेरोइन बरामद

आरोपी के पास से बरामद हेरोइन की  कीमत लगभग 60 लख रुपए  की है। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर इसका पुलिस रिमांड लेगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी कब से इस धंधे  में जुड़ा हुआ है और इससे पहले वह कहां-कहां नशा सप्लाई कर चुका है। हालांकि और इस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस इस पूरी चैन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

अन्य खबरें जानें-

Faridabad में वोल्वो बस से 250 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार ले जाने की थी तैयारी, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *