चंडीगढ के खुदा अलीशेर से एक 21 वर्षीय युवक जैद के लापता होने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में , पुलिस स्टेशन-11 में FIR नंबर 135, दिनांक 24.10.2026, धारा 127(6) BNS के तहत शिकायत दर्ज की है।पुलिस सक्रिय रूप से व्यक्ति की तलाश कर रही है और इस संबंध में प्रेस मुख्यालय (PHQ) से भी अखबारों और मीडिया के माध्यम से उसकी तस्वीर प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता उस्मान अली (पिता: रमजान अली, निवासी: बिलाल मस्जिद के पास, खुदा अलीशेर, चंडीगढ़) ने बताया है कि उनके साले, ज़ैद (21 वर्ष, पिता: अरमान, निवासी: गाँव दौलतपुरा, थाना बांगरमऊ, जिला उन्नाव, UP) उनके साथ रह रहे थे। 23.10.2026 को शाम लगभग 6:00 बजे ज़ैद घर से निकले थे और अभी तक वापस नहीं आए हैं। शिकायतकर्ता को आशंका है कि उन्हें किसी ने गलत तरीके से कहीं कैद करके रखा हो सकता है।
अतः आपसे अनुरोध है कि लापता व्यक्ति की तस्वीरें ‘सिटी न्यूज़’ चैनल पर ‘ह्यू एंड क्राई‘ नोटिस के माध्यम से प्रसारित की जाएं, ताकि उनकी पहचान की जा सके।
लापता व्यक्ति का विवरण इस प्रकार है –
उम्र: 21 वर्ष
रंग: सांवला (भूरापन लिए हुए)
कद: 5 फुट 10 इंच
विशेष पहचान: बाएं पैर पर जलने का निशान
पहनावा: काली टी-शर्ट या लोअर, पैरों में काले बाथरूम स्लीपर (चप्पल)
शिक्षा: चौथी कक्षा पास
दिव्यांगता (यदि कोई हो): मानसिक रूप से अस्वस्थ
अगर किसी भी व्यक्ति को इस बारे में कोई भी सूचना हो तो पुलिस कंट्रोल रूम 0172-112 और पुलिस स्टेशन सेक्टर- 11 चंडीगढ़ 0172-2920296 पर नंबर जानकारी दें। इसके अलावा SI हेमंत कुमार, पुलिस स्टेशन-11, चंडीगढ़, मोबाइल नंबर: 9878328816 भी सूचना दे सकते हैं।



