पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन के पार, लिफ्टिंग 110 लाख मीट्रिक टन तक पहुंची : लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, 6 नवंबर : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जानकारी दी कि पंजाब की मंडियों…

पंजाब

चंडीगढ़, 6 नवंबर :

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जानकारी दी कि पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) के पार हो गई है, जो कि चल रहे खरीफ विपणन सीजन 2026-27 में एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने राज्य की सभी मंडियों में सुचारू, बिना किसी बाधा के और किसान-हितैषी खरीद कार्य सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि आवक अब 152 एल.एम.टी. के पार हो गई है और खरीद भी 150 एल.एम.टी. के पार हो गई है, जो कि पंजाब सरकार की कुशल खरीद प्रणाली में किसानों के विश्वास को दर्शाता है।

मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कुल लिफ्टिंग 110 एल.एम.टी. तक पहुंच चुकी है और खरीद के 72 घंटों के मुकाबले लिफ्टिंग का प्रतिशत 84.65 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग को तेज करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि मंडियां ताजा आवक के लिए खाली रहें और किसानों को कोई मुश्किल न पेश आए।

कटारूचक्क ने आगे बताया कि किसानों के खातों में 33000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है, जो कि 100.89 प्रतिशत बनता है। उन्होंने दोहराया कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और भुगतान समय पर किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग सभी खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्ड, ट्रांसपोर्टरों और मजदूरों के साथ निकट समन्वय करके निर्विघ्न खरीद, समय पर लिफ्टिंग और तत्काल भुगतान सुनिश्चित कर रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *