Jalandhar में गांव वालों ने दबोचा या पुलिस ने पकड़ा तस्कर? 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद,NRI सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर, 27  नवंबर जालंधर नकोदर पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और विदेश पिस्तौलों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने इस मामले में…

जालंधर

जालंधर, 27  नवंबर

जालंधर नकोदर पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और विदेश पिस्तौलों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने इस मामले में NRI सहित 3 दोषियों को नामजद किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मुख्य आरोपी NRI नवजोत सिंह गैरी पुत्र विजय कुमार नवां पिंड काला सिंघा का रहने वाला है। अन्य 2 आरोपियों की पहचान मनजोत सिंह उर्फ कर्मजीत सिंह, सौरव पुत्र जीत राम के रूप में हुई है।

4 विदेशी पिस्तौल और 12 किलो हेरोइन बरामद

सारा मामला बीते दिन गांव में गाड़ी टकराने के एक मामूली झगड़े से शुरू हुआ। जब लोग बीच-बचाव करने आए तो बोलेरो सवार युवक प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ निवासी गांव अवाण चाहारमी ने रोब जमाने के लिए रिवॉल्वर निकाल ली।छीना-झपटी और हड़बड़ाहट में पहली रिवॉल्वर उसके हाथ से नीचे गिर गई, जिसपर उसने दूसरी निकाल ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी से 2 किलो हेरोइन और 4 विदेशी पिस्तौल बरामद किए। आरोपी से पूछताछ के बाद 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

पूछताछ में 3 और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दर्ज FIR में बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तस्कर को दबोचा, जबकि चर्चा है कि गांव निवासियों ने तस्कर को दबोच कर पुलिस के हवाले किया।SSP ने इस पूरे मामले में बताया कि आरोपी की महिंद्रा बलेरो गाड़ी की (PB-08-FX-7328) तलाशी के दौरान गाड़ी से 2 किलो हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए।इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी प्रभदीप से पूछताछ की तो पूछताछ के दौरान 3 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

NDPS-आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों ने हवेली में हेरोइन की खेप छिपाकर रखी हुई थी और नशे को छिपाने के लिए लकड़ियों का बालन रखा हुआ था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर, नकोदर में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं सहित केस मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

अन्य खबरें जानें –

IPL 2027 : मुंबई इडिंयस ने घोषित किया नया कप्तान, रोहित शर्मा को सौंपी कमान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *