चंडीगढ़ के सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन ने शव की शिनाख्त के लिए जारी किया ‘ह्यू एंड क्राई’ नोटिस, जनता से मांगी मदद

चंडीगढ़ की सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन ने आम जनता से शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMCH सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया…

चंडीगढ़

चंडीगढ़ की सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन ने आम जनता से शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMCH सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 08 तारीख 01.11.2026, धारा 194 BNSS के तहत किया था। मृतक का नाम चेतन विट्ठल भाई पटेल (पिता: विट्ठल भाई सोमा भाई पटेल, उम्र लगभग 52 वर्ष है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 01.11.2026 को सुबह लगभग 06:46 बजे, कंट्रोल रूम और GMCH-16 से सूचना मिली कि 14-15 डिवाइडिंग रोड (सेक्टर 15 की तरफ) से एक अज्ञात व्यक्ति को (CR नंबर 20260496844 के तहत) GMCH-16 लाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारी और पुलिस टीम ने पुलिस स्टेशन-11 के अधिकार क्षेत्र में मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

अज्ञात मृतक का विवरण इस प्रकार है:-

उम्र: आधार कार्ड के अनुसार लगभग 52 वर्ष

रंग: सांवला

कद: 5′ 7″ इंच

विशेष पहचान: बाएं गाल पर काला निशान

पहनावा: ग्रे रंग की शर्ट और नीली जींस

शिक्षा: –

विकलांगता (यदि कोई हो): –

अगर किसी भी व्यक्ति को इस बारे में कोई भी सूचना हो तो पुलिस कंट्रोल रूम 0172-112 और पुलिस स्टेशन सेक्टर- 11 चंडीगढ़ 0172-2920296 पर नंबर जानकारी दें। इसके अलावा SI हेमंत कुमार, पुलिस स्टेशन-11, चंडीगढ़, मोबाइल नंबर: 9878328816 भी सूचना दे सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *