अमृतसर: मानसून में अचानक आए बदलाव से पंजाब का माहौल तो खुशनुमा हुआ लेकिन गुरूनगरी में निगम के दावों की पोल खुल गई।
बारिश के बाद जगह जगह जलभराव से स्थिति नारकीय हो गई। सड़कों पर वाहन चलना तो दूर पैदल चलना दूभर हो गया ।
हालांकि यहां पर सोमवार का तापमान करीब 47 डिग्री तक पहुंच चुका था, जिसके बाद इस बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिल गई लेकिन इस जलभराव ने नगर निगम पोल खोल दी। क्योंकि सड़कों पर पानी का आलम ऐसा था कि गाड़ियां रेंगकर चल रही थी।
पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए बारिश मुसीबत से कम नहीं था, क्योंकि सड़क पर चारों ओर पानी ही पानी फैला हुआ था।
इस बारिश में सबसे ज्यादा नुकसान ऑटो चालकों को हुआ है, आटो चालक का कहना है कि बारिश से तो मौसम सुहाना हुआ लेकिन सड़क पर जलभराव से उनका रोजगार ठप हो चुका है क्योंकि, सड़क पर पानी ज्यादा होने से उनकी ऑटो खड़ी हो चुकी है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या पुरानी है लेकिन निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लोगों का ये भी कहना था कि बारिश से मौसम तो सुहाना हुआ लेकिन जलभराव से समस्या बढ़ गई है।
सिद्धू का शहर जलमग्न !
अमृतसर: मानसून में अचानक आए बदलाव से पंजाब का माहौल तो खुशनुमा हुआ लेकिन गुरूनगरी में निगम के दावों की पोल खुल गई। बारिश के…
