फरीदकोट: हरियाणा और फरीदकोट पुलिस द्वारा डबवाली में की गई बड़ी कार्रवाई के बाद अब फिर से फरीदकोट की सड़कों पर गैंगस्टरों की गूंज सुनाई दी है। इस बार उनके हमले का शिकार हुआ है मॉडर्न जेल का वार्डन। दरअसल फरीदकोट की मॉडर्न जेल में वार्डन के पद पर तैनात गुरमेल सिंह जेल में बंद गैगस्टर्स को मोबाइल इस्तेमाल करने से रोकता था। जानकारी के मुताबिक जब गुरमेल ड्यूटी से अपने घर आ रहा था उसी दौरान जेल के बाहर उस पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल जेल वार्डन को गंभीर जख्मी हालत में फरीदकोट के गुरु गोबिद सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये हमला उन्हीं गैंग्सटर्स के गुर्गों ने की है ।
घटना को लेकर घायल जेल वार्डन के बेटे दविंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता की जेल में ड्यूटी है और जेल में उन्होंने गैंगस्टरों को मोबाइल का प्रयोग करने से मना किया था और जब वह जेल से वापिस आ रहे थे तो अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें अब हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
इस पूरे मामले को लेकर मौके पर पहुंचे फरीदकोट मॉडर्न जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरमेल सिंह पर हमला हुआ है और काफी चोटें लगी है फिलहाल उनकी तरफ से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई की जाएगी।
जेल वॉर्डन पर जानलेवा हमला
फरीदकोट: हरियाणा और फरीदकोट पुलिस द्वारा डबवाली में की गई बड़ी कार्रवाई के बाद अब फिर से फरीदकोट की सड़कों पर गैंगस्टरों की गूंज सुनाई…
