सिद्धू का शहर जलमग्न !

अमृतसर: मानसून में अचानक आए बदलाव से पंजाब का माहौल तो खुशनुमा हुआ लेकिन गुरूनगरी में निगम के दावों की पोल खुल गई। बारिश के…

अमृतसर: मानसून में अचानक आए बदलाव से पंजाब का माहौल तो खुशनुमा हुआ लेकिन गुरूनगरी में निगम के दावों की पोल खुल गई।
बारिश के बाद जगह जगह जलभराव से स्थिति नारकीय हो गई। सड़कों पर वाहन चलना तो दूर पैदल चलना दूभर हो गया ।
हालांकि यहां पर सोमवार का तापमान करीब 47 डिग्री तक पहुंच चुका था, जिसके बाद इस बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिल गई लेकिन इस जलभराव ने नगर निगम पोल खोल दी। क्योंकि सड़कों पर पानी का आलम ऐसा था कि गाड़ियां रेंगकर चल रही थी।
पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए बारिश मुसीबत से कम नहीं था, क्योंकि सड़क पर चारों ओर पानी ही पानी फैला हुआ था।
इस बारिश में सबसे ज्यादा नुकसान ऑटो चालकों को हुआ है, आटो चालक का कहना है कि बारिश से तो मौसम सुहाना हुआ लेकिन सड़क पर जलभराव से उनका रोजगार ठप हो चुका है क्योंकि, सड़क पर पानी ज्यादा होने से उनकी ऑटो खड़ी हो चुकी है।WATER LOGGING IN AMRITSAR
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या पुरानी है लेकिन निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लोगों का ये भी कहना था कि बारिश से मौसम तो सुहाना हुआ लेकिन जलभराव से समस्या बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *