जालंधर में ट्रेन के नीचे आने से BSF जवान की मौत

जालंधर: छावनी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार बीएसएफ के सब इन्स्पेक्टर की ट्रेन के नीचे आ जाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जालंधर छावनी…

जालंधर: छावनी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार बीएसएफ के सब इन्स्पेक्टर की ट्रेन के नीचे आ जाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जालंधर छावनी स्थित जीआरपीएफ के चौकी इंचार्ज ने बताया की सोहनजीत नाम का बीएसएफ का सब इन्स्पेक्टर पटियाला जिले के सुलार गांव का रहने वाला था और फिरोजपुर के जलालाबाद में तैनात था । पुलिस के मुताबिक सोहनजीत जालंधर में किसी काम से आया हुआ था। और दोपहर के वक्त वो चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस के नीचे आ गया। फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *