दिल्लीः अमन विहार का रहने वाला एक युवक ऋषिकेश गंगा नदी में डूब गया। अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ। दिल्ली में ही ये युवक एक प्राइवेट कंपनी में बतौर मैकेनिकल इंजीनियर नौकरी करता था। वह अपनी कंपनी में आये एक डेलिगेशन को ऋषिकेश घुमाने ले गया। सब लोग राफ्टिंग के लिए चले गए लेकिन वह खुद गंगा नदी में नहाने के लिए उतर गया। वहां उसने ड्राइवर को वीडियो बनाने के लिए अपना मोबाइल दे दिया। नहाते-नहाते युवक पानी में डूबने लगा। ये पूरी घटना मोबाइल वीडियो में कैद हो रही थी लेकिन वीडियो बनाने वाला समझ नहीं पाया कि युवक डूब रहा है। जब तक उसकी समझ में कुछ आता, युवक तेज पानी के बहाव में बह गया था।
ऋषिकेश गंगा नदी में डूबा युवक, देखे लाइव वीडियो
दिल्लीः अमन विहार का रहने वाला एक युवक ऋषिकेश गंगा नदी में डूब गया। अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ। दिल्ली में ही…
