चायवाले ने उबलती चाय का जग युवक पर फेंककर निकाला अपना गुस्सा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मामूली विवाद के चलते एक चायवाले ने गर्म चाय युवक पर फेंक दी जिस कारण युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। मामला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मामूली विवाद के चलते एक चायवाले ने गर्म चाय युवक पर फेंक दी जिस कारण युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। मामला नवांशहर का है जहां पर एक युवक सामान खरीद रहा था, दुकान से निकलते हुए अचानक उसकी टक्कर एक चाय वाले से हो गई जिस कारण उसने गुस्से में आकर चाय से भरा गर्म जग युवक के ऊपर फेंक दी जिस कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

youth injured

पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ दिनों में उसकी शादी होने वाली है। जिस कारण वो अपनी बहन के साथ बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए आया हुआ था। अचानक उसकी टक्कर एक व्यक्ति से हो गई। जिस कारण गु्स्से में आकर उसने चाय से भरा जग मेरे ऊपर फेंक दिया। वही दूसरी तरफ चाय बनाने वाले व्यक्ति का कहना था कि  युवक ने टकराने के बाद युवक को मुक्का मार दिया था।

tea उस समय उसके एक हाथ में कॉपी और दूसरे हाथ में चाय का जग था। जब उसने पलटवार करने की कोशिश की तो चाय का जग उसके ऊपर गिर गया। पर उसका युवक पर चाय गिराने का कोई इरादा नहीं था जिस कारण उसने युवक से मांफी भी मांग ली है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *