जनता उड़ाती थी मज़ाक पर सच में लेकर आ रहे बाबा रामदेव ‘Sim Card’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: योग गुरू बाबा रामदेव ने योग से महारत हासिल कर पतंजलि कंपनी के बाद हाल ही में टेलीकॉम क्षेत्र में भी एंट्री मारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: योग गुरू बाबा रामदेव ने योग से महारत हासिल कर पतंजलि कंपनी के बाद हाल ही में टेलीकॉम क्षेत्र में भी एंट्री मारी है। बता दे कि बाबा रामदेव ने समागम के दौरान सिम कार्ड लांच कर दिया है। इस सिम का नाम स्वदेशी समृद्धि नाम दिया गया है। गौरतलब है कि इस सिम को देश की सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटड (BSNL) और पतंजलि मिल कर चलाएंगे।

patanjali sim card

इस सिम की खास बात ये है कि इस सिम को 144 रूपए में रिचार्ज करवाने के साथ  दो जीबी डाटा, असीमित कॉलिंग और 100 एसएमएस भेजने की सुविधा दी जाएगी। फिलहाल इस सिम को पतंजलि और बीएसएनएल कर्मचारी ही दिया जाएगा। इतना ही नहीं सिम का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को 2.5 तक का मैडिकल बीमा और पांच लाख तक का जीवनबीमा दिया जाएगा।

patanjali sim card

पर जब इसको आम लोगों के लिए जारी किया जाएगा तब सिम के साथ पतंजलि उत्पादों पर 10 प्रतिशत की  छूट दी जाएगी। वहीं इस सिम पर बाबा रामदेव का कहना है कि  बीएसएनएल और पतंजलि मिल कर देश की सेवा करेंगे.और उनका मुख्य उद्देश्य दान पुण्य करना है।patanjali

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि बीमे का दावा  सिर्फ सड़क दुर्घटना होने पर किया जाएगा। गौरतलब है कि पंतजिल सिम पर काफी समय से सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा था पर अब  रामदेव ने सिम को जारी ही कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *