ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेराबस्सी के गांव बेड़ा के उषा यान फैक्ट्री के पास युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार 22 साल के युवक को गोलियों से छलनी किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान नवजोत सिंह के नाम से हुई है जो पेशे से सिंगर था।
फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पंजाब में लच्चर गायिकी पर रोक लगाने की मांग की जा रही है और पंजाब के मशहूर सिंगर और डायरेक्टर पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने जानलेवा हमला किया था।
गौरतलब है कि इस हमले को लेकर पंजाब पुलिस पर भी बड़ा सवाल उठता है कि क्या पंजाब पुलिस इन हमलावारों के लिए सख्ती से कार्य नहीं कर रही है जो दिनो दिन इनके हौंसले बुलंद होते जा रहे है। सिंगर परमीश वर्मा





