राम रहीम ने जेल में रहते रखी ये ‘नाजायज़’ Demand

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के आरोपी और डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम जेल में 20 साल की सजा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के आरोपी और डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। सूत्रों का कहना है कि जेल में रहने के बावजूद राम रहीम ने हर रोज पांच मिनट फोन करने की सुविधा मांगी है। बता दे कि राम रहीम ने ये सुविधा अपनी मां को फोन करने के लिए मांगी है। दरअसल पिछले हफ्ते हरियाणा के जेल मंत्री ने जेल का दौरा किया था।

ram rahim

इस दौरान राम रहीम ने अपनी मां का हवाला देते हुए बाकी कैदियों की तरह उसको भी हर रोज पांच मिनट अपनी मां से बात करने की गुहार लगाई। साथ ही उसने ये भी कहा कि उसकी मां उम्रदराज हो गई है जिस कारण उसको अपनी मां से बात करने की इजाजत दी जाए।

honeypreet ram rahim

सूत्रों का कहना है कि जेल मंत्री कृष्ण लाल ने बताया कि बाकि कैदियों की तरह ही उन्होने राम रहीम के साथ भी मुलाकात की। उसने मुलाकात की समय हर रोज पांच मिनट फोन पर बात करने की गुहार लगाई है। फिलहाल अब देखना होगा की जेल प्रशासन राम रहीम को ये सुविधा देती है। यहां फिर राम रहीम को अपने कुकर्म के कारण ऐसे ही सजा भुगतनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *