ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब लगातार बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। जिसके चलते बदमाश दिन दिहाड़े किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। जिसके बाद ये कहना बिल्कूल भी गलत नहीं होगा कि पंजाब पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। ऐसा ही एक और मामला चंडीगढ़ से सामने आया है जहां पर एक नौजवान की गोलियों से मार कर हत्या कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सुचना मिली थी कि जिसके बाद पुलिस सुचना के आधार पर सेक्टर 15 पहुंची तो वहां पर एक नौजवान की खून से लथपथ लाश मिली। जिसके बाद पुलिस जब नौजवान की अस्पताल लेकर गई तो वहां पर नौजवान को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ मृतक नौजवान की पहचान 22 साल के संदीप यादव के नाम से हुई और नौजवान मोहाली में डिलीवरी का काम किया करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन कारणों से इस युवक की बेहरमी के साथ हत्या की गई है।


