ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा हो जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टेंपो और एक ट्रक में भयानक टक्कर हो गई।
जिस कारण इस भयानक हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार लोग केटरिंग का काम करते थे और बरनाला से लुधियाना की ओर जा रहे थे कि अचानक ही उनके टेंपो की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जिसके चलते ये भयानक हादसा हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


