ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में 9 वीं क्लास की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है | ये दरिंदगी किसी और न नहीं बल्कि अपनों ने ही की है | जिससे छात्रा काफी समय से तनाव में है औऱ ये सारी आपबीति छात्रा ने अपने एग्जाम के दौरान पेपर में लिखी जिसके बाद टीचर को ये सब पता चला और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई |
छात्रा कक्षा में टॉपर है लेकिन इस बीच लगातार वो तनाव में जा रही थी | उसकी पढ़ाई को डिस्टर्ब हो रही थी दूसरी तरफ वो घर में भी खोई खोई रहती थी | लेकिन इसके बाद भी परिवार ने उसकी इस हालत को नहीं समझा | आखिरकार छात्रा ने परेशान होकर ये आपबीति अपने एग्जाम के दौरान पेपर में लिख दी | जिसके बाद टीचर ने इस सारे मामले को स्कूल प्रबंधन को बताया और उसके बाद इसकी शिकायत सीडब्ल्यूसी में दी गई |
सीडब्ल्यूसी की तरफ से छात्रा की करीब एक सप्ताह तक कांउसिलिंग की जिसमें इस सारी घटना क्रम का संच सामने आया | छात्रा का आरोप है कि चचरे भाई ऩे उसके साथ कई बार गलत करने की कोशिश की औऱ उसके साथ बेड टच किया | यही नहीं उसके अंकल ने भी कई दफा उसके साथ गलत करने की हरकत की | बादशाहपुर इलाके में एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा ने जब ये ब्यान दिए तो इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दी गई |
सीडब्ल्यूसी औऱ स्कूल की शिकायत पर मामला दर्ज कर छात्रा के आरोपी अंकल और नाबालिग चचरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी अंकल को भौंडसी जेल औऱ नाबालिग आरोपी चचरे भाई को जुवेनाइल होम भेजा गया है | पुलिस इस मामले में जांच जुटी है | देखना होगा मामले की जांच कब तक पूरी होती है |
Watch Video
https://youtu.be/cS8YguuFleY
