ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संगरूर के सुनाम से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक दलित नौजवान के साथ मारपीट की गई है। मिली जानकारी अनुसार सोशल मीडिया पर इस मारपीट की वीडियो भी वायरल हो गई है। इस वीडियों में दिखाया जा रहा है कि नौजवान की किसी बात को लेकर उसको बुरी तरह से मारा जा रहा है इतना ही नहीं उसको पीड़ित नौजवान को चप्पल तक चाटने के लिए कहा जा रहा है।
हैवानियत से भरी ये वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। जिस कारण पुलिस पर इस मामले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दबाव भी डाला जा रहा है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित की पहचान जोगिंदर नाम से हुई है।
पीड़ित का कहना है कि उसके घर में एक नौजवान आया और जोगिंदर की उससे बहस हो गई। इस मामले पर अपना बदला लेने के लिए व्यक्ति ने कुछ नौजवानों के साथ मिल कर जोगिंदर की पिटाई की साथ ही उसको जीजा बोलने के लिए भी मजबूर किया। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है औऱ मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



