ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लड़कियां बिल्कूल भी सुरक्षित नहीं है जिस कारण आए दिन किसी ना किसी बच्ची के साथ दरिंदों ने अपने हैवानियत को अंजाम दे रहे है। हरियाणा सरकार के द्वारा लड़कियों के लिए बनाए गए सभी दावे और कानून खोखले नजर आ रहे है। हरियाणा सरकार के द्वारा लगाए जाने वाला नारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा भी खोखला हो गया है।
इतना कुछ करने के बाद भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही मामला यमुनानगर से सामने आया है जहां पर रेलवे स्टेशन पर सो रही बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार बच्ची अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर सो रही थी और रात को एक अनजान व्यक्ति ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजनों का कहना है कि रात को जब उन्होने देखा की उनकी बच्ची अपनी जगह से गायब है तो उन्होने उसकी तलाश की। तलाश के दौरान उनको बच्ची खुन से लथपथ मिली।
इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया और साथ ही पुलिस को भी सुचना दी। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे है पर आरोपियों को पकड़ा नहीं जा रहा है और ना ही कोई सख्त सजा दी जा रही है।


