पंजाबी नौजवानों का कैनेडा जाने का सपना होगा चूर-चूर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पंजाब के नौजवान विदेश में पैसा कमाने और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए जा रहे है और अधिकतर नौजवान पंजाब से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पंजाब के नौजवान विदेश में पैसा कमाने और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए जा रहे है और अधिकतर नौजवान पंजाब से ज्यादा विदेश में ही अपना भविष्य बनाना चहाते है। जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि पंजाब के नौजवानों का उद्देशय सिर्फ बाहर जाना ही होता है। पंजाब के अधिकतर नौजवान कैनेडा जाना सबसे ज्यादा पसंद करते है। पर अब नौजवानों का विदेश में पैसे कमाने और पढ़ाई करने का सपना चुर चुर हो सकता है।

canada

सूत्रों ,से पता चला है कि कैनेडा जाने का सपना देख रहे पंजाब के विद्यार्थियों को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। कहा जा रहा है कि पंजाब के टैक्निकल यूनिर्वसिटी के विद्यार्थियों को बहुत ही बड़ा झटका लगा सकता है। क्योकि सूत्रों से पता चला है कि कैनेडा के वर्ल्ड एजुकेशन सर्विस ने कहा है कि पंजाब टेक्निकल एजूकेशन के विद्यार्थियों की डिग्री का मुल्यांकन नहीं करेंगे।

canada

जिसके बाद पंजाब टेक्निकल एजूकेशन से डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों का काफी नुकसान हो सकता है।  बता दें कि WES ही विद्यार्थियों के डिग्री का मुल्यांकन करके ही उसको ट्रांसक्रिप्ट करके भेजता है जो फाइल लगाने की पहली कड़ी होती है। पर WES के द्वारा इस तरह के फैसले के बाद पंजाब टेक्निकल एजूकेशन से डिग्री या डिप्लोमा हासिल करने वाले विद्यार्थियों के विदेश जाने के सपने पर पानी फिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *