ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर में उस समय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया जब वहां पर कुछ लोगों ने गंदगी के विवाद के चलते गोलियां चला दी। बता दें कि मामला अर्जुन नगर का है जहां पर खड़े पानी की समस्या के कारण कुछ लोगों के बीच में तकरार हो गई।
इतना हीं नहीं मामला इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने 4 राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया जबकि बच्चों में डर बैठ गया है जिस कारण बच्चो को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


