ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राजनाथ सिंह ने बयान दिया है कि 2 साल पहले (Surgical Strike) पाकिस्तान सीमा में घुसकर सबसे बड़े Operation को अंजाम दिया था | जिसमे 50 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था और उनकी चेकपोस्टों को तहस-नहस कर दिया था | सेना के इस शौर्य को बीजेपी अपनी सरकार की बड़ी कामयाबी मानती है |
राजनाथ ने एक और Surgical Strike के संकेत देते हुए कहा कि भारत ने बीएसएफ जवान के साथ हुई क्रूरता का बदला दो दिन पहले ले लिया है अब सेना को खुली छूट दे दी गई है | सेना के जवान सीमा पार से होने वाली हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है | दो-तीन दिन पहले ही कुछ ठीक-ठाक हुआ है विश्वास रखना बहुत ठीक ठाक हुआ और आगे भी देखना क्या क्या होगा | लेकिन इसके बारे में आपको अभी नहीं बताऊंगा ।
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने BSF जवानों से कहा कि ‘पड़ोसी हैं पहली गोली मत चलाना | लेकिन उधर से एक गोली चले तो फिर अपनी गोली मत गिनना |’ राजनाथ सिंह ने कहा कि दो साल पहले की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा है और हम उसे सही ढंग में जवाब दे रहे हैं |



