पंजाब की मंडियों में आज से शुरू होगी धान की खरीद !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में आज से धान की खरीद शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने बारिश के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में आज से धान की खरीद शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने बारिश के कारण 17 प्रतिशत नमी वाले धान की खरीद को प्रवानगी दी है। बता दें कि पंजाब में कुल 1834 खरीद केंद्र में पनग्रेन 30 प्रतिशत पनसप 22 प्रतिशत, मार्कफैड 23 प्रतिशत पंजाब एगरो 10 प्रतिशत और पंजाब राज वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन 10 प्रतिशत के हिसाब के साथ खरीद करेंगे।

paddy

गौरतलब है कि भारत सरकार ने ए ग्रेड धान के लिए अधिक से अधिक खरीद मुल्य 1770 रूपये प्रति क्विंटल और धान की आम किस्म के लिए 1750 रूपये प्रति क्विंटल तय किया है। गौरतलब है कि सरकार ने खरीद के दौरान पुख्ता इंतजाम करवाए जाने का दावा किया है इसके साथ ही उन्होने किसानों को अच्छी और मजबूत बोरियों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *