गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, एक शख्स को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आसपास में अगर सुरक्षा के इंतजाम हो तो लोगों को ये यकीन होता है कि कम से कम इस इलाके वो बदमाशों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आसपास में अगर सुरक्षा के इंतजाम हो तो लोगों को ये यकीन होता है कि कम से कम इस इलाके वो बदमाशों से महफूज है | लेकिन गुरुग्राम के बदमाशों में तो इस बात का भी कोई खौफ नहीं है | जहां थाने के कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिससे पास के लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी रोष भी है और अपनी सुरक्षा को लेकर डर भी है |

बदमाशों ने नंबरदार के शरीर में एक दर्जन से भी ज्यादा गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई | स्थानीय लोगों की माने तो तीन बदमाश बाइक में सवार होकर आए थे और तीनों ने अपने चेहरे नकाब से ढके हुए थे | जिसके बाद उन्होंने नंबरदार को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी |  फिर बदमाश मौके से फरार हो गए |

जिसके बाद पास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी | इस घटना में देखने वाली बात है कि बदमाशों ने थाने से कुछ ही दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया | जिससे पता चलता है कि गुरुग्राम के बदमाशों में पुलिस का कितना खौफ है | जहां महल आधा घंटा के दूरी पर ही एक शख्स को गोलियों से छन्नी कर मौत के घाट उतार दिया |

Watch Video

https://youtu.be/22MWKNmNjQ8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *