ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बदमाशों के लिए किसी के साथ मारपीट कर घायल करना कोई ब़डी बात नहीं | खासकर अगर हम गुरुग्राम की बात करें तो ऐसी घटनाओं को देखकर लगता नहीं कि यहां के आरोपियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं | जहां एक शख्स की बदमाश ने इस तरह से पिटाई की अब पीड़ित परिजन लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं |
ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी से सामने आया है जहां एक बदमाश ने एक शख्स की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी | बदमाश ने उस युवक पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया जिससे शख्स बुरी तरह से घायल हो गया | दरअसल अनूप नाम का शख्स अपने पिता के साथ आर्यन अस्पताल के पास किसी काम से गया था | उधर से लौटने के दौरान एक सफेद रंग के कार से युवक उतरा और अनूप पर एक के बाद एक कई वार किए | जिससे वो बूरी तरह से घायल हो गया |
फिर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया | जिसके बाद घायल अनुप को अस्पताल में भर्ती कराया गया | डॉक्टरों का कहना है कि घायल अनुप के सिर पर एक दजर्जन से ज्यादा टांके लगाए गए है | इसके साथ ही उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है | फिलहाल डॉक्टरों की माने तो अब घायल अनुप की हालत पहले से बेहतर है |
Watch Video
https://youtu.be/RRsWdd1k4BQ
