फरीदाबाद, 14 अक्टूबर
फरीदाबाद शहर में मारपीट की एक घटना सामने आई है। शहर की डबुआ कॉलोनी में मस्जिद के पास देर रात एक युवक पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को हथौड़े और डंडों से बेरहमी से पीटा। यह पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं।घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची और जांच शुरू की। फिलहाल युवक पर हमला किस वजह से किया गया और वारदात में शामिल लोगों की पहचान क्या है, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मारपीट के कारणों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
अन्य खबरें जानें-
Panchkula-Shimla NH पर तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौत , जांच में जुटी पुलिस



